Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार खाई में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत,दादा और पोती घायल

ऋषिकेश(उद संवाददाता)। मुनिकीरेती थाना क्षेत्रंतर्गत गूलर के पास एक ओमनी कार संख्या UK07BG4377 अनियंत्रित होकर 200जि गहरी खाई मे जा गिरी। जिसमें 4 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दादा और उसकी पोती घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले विकास और अमित दोनों सगे भाई हैं। अमित का एक मई को विवाह था। खरीददारी के सिलसिले में दोनों भाई गांव से ऋषिकेश बाजार आ रहे थे।जिला पुलिस कंट्रोल रूम टिहरी गढ़वाल से थाना मुनिकीरेती को सोमवार की सुबह करीब 8ः30 बजे सूचना मिली की थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत बदरीनाथ हाईवे पर गूलर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनिकीरेती राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम गहरी खाई में उतरी। कार सवार एक व्यत्तिफ़ की दुर्घटना घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। तीन अन्य घायलों को 108 सेवा के जरिए एम्स ऋषिकेश में भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल अमित चौहान (30 वर्ष) पुत्र सूरत सिंह चौहान निवासी ग्राम मुंडाला, पट्टðी दोगे मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल मौत हो गई। इनके बड़े भाई विकास सिंह (37 वर्ष) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ग्राम नाई दोगी निवासी गिरधारी सिंह पुत्र नानक सिंह और उनकी पोती मीनाक्षी पुत्री धनवीर घायल हो गए। विकास सिंह और अमित सिंह चौहान दोनों सगे भाई हैं। सोमवार की सुबह वह अपनी इको कार से ऋषिकेश सामान खरीदने आ रहे थे। अमित चौहान का एक मई को विवाह होना था। दादी और पोती ने ऋषिकेश आने के लिए उनसे लिफ्रट मांगी थी। जिस घर में अमित की शादी को लेकर खुशियां थी और तैयारियां हो रही थी अब वहां एक साथ दो मौत से मातम पसर गया। चार भाइयों में विकास सबसे बड़ा और अमित सबसे छोटा था। बता दें कि दो सगे भाइयों की घटना में मौत होने के बाद से परिजनों में जहां कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *