Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रू्रदपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की राजा कालोनी में एक युवक ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय प्रिंस बाबू पुत्र छेद लाल ने बीती रात घर के तीसरी मंजिल पर छत की दीवार से बने होल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एसआई पूरन सिंह ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जाता है कि मृतक नशे का आदी था। पन्द्रह दिन पहले भी उसने आत्म हत्या के इरादे से हाथ की नस काट ली थी। मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई प्रदीप कुमार एक निजी अस्पताल में फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत है। उसकी मां का देहांत हो चुका है जबकि पिता लकवाग्रस्त हैं। परिवार मूल रूप से शीशगढ़ बरेली का है। पिछले कुछ वर्षों से परिवार यहां राजा कालोनी में अपना मकान बनाकर रहा है। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही है। मौके पर कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *