Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांता रानी सुखीजा के निधन पर सीएम धामी और केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जताया शोक

रूद्रपुर । उत्तराचंल दर्पण के संपादक परमपाल सुखीजा की माताजी श्रीमती कांता रानी सुखीजा के निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी कांता रानी सुखीजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री धामी और केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो सुखीजा परिवार के साथ हैं। वहीं विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पार्षद मोहन खेड़ा, सुशील गावा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तनेजा,गदरपुर के सभासद रोहित आहूजा,सचिन बत्रा,मनीष फुटेला,अरुण कुमार,रोहित पसरिचा,विजय कुमार,प्रदीप आहूजा,चंद्रशेखर पाठक,राजीव आहुजा, राजकुमार गुंबर, केशव सुखीजा, दीपिन सुखीजा, किशन बत्रा,अशोक जग्गा, देवीदयाल अनेजा,लकी अनेजा सहित दर्जनों लोगों ने घर पहुंचकर श्रीमती कांता रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *