October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी ने यातायात पुलिस और सीपीयू को लगाई फटकार

रूद्रपुर। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस ने अभियान चलाया है इसी के तहत आज एसएसपी ने एक बार फिर डी डी चौक और किच्छा बाईपास रोड पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी एवं एसपी क्राइम अभय कुमार सिंह टीम के साथ डीडी चौक पर पहुंचे। यहां यातायात व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने पर एसएसपी ने यातायात व सीपीयू इंचार्ज को फटकार लगाई और यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कड़े निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानें वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने बिना नंबर के ई-रिक्शा दौड़ा रहे चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि किच्छा बाईपास पर सड़क किनारे कोई भी ठेली या कोई भी वाहन खड़े नहीं होंगे। जो भी यहां ठेली खड़ी करेगा या वाहन पार्क करेगा उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। एसएसपी ने कहा कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों नहीं बख्शा जाएगा। साथ ही उन्होंने इसमें किसी तरह का राजनैतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करने की बात भी कही। इस मौके पर यातायात निरीक्षक विजय विक्रम, सीपीयू निरीक्षक राकेश बिष्ट, इंस्पेक्टर ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, चौकी प्रभारी आवास विकास नीमा बोहरा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *