October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर की टक्कर से दुकान में घुसा ट्रैक्टर,बड़ा हादसा टला

सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम दभौरा मुस्तकम में सड़क किनारे खड़े टैक्टर में खनन से भरे डंपर ने जोरदार टक्कर मारी दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर समीप स्थित एक दुकान में जा घुसा । दुकान में खाना बना रही महिला तथा उसका परिवार हादसे से बाल-बाल बच गया।घटना के तत्काल बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर तरीके से घटित सड़क हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दर्जनों की तादाद में एकत्रित ग्रामीणों ने मार्ग अवरुद्ध कर धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन खनन माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध वसूली में लिप्त है। ज्ञातव्य है कि अजीतपुर मार्ग पर स्थित ग्राम दभौरा मुस्तकम में सावित्री राज पत्नी अशोक अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में रहकर परचूनी की दुकान चलाती है। सोमवार को सावित्री दुकान में खाना बना रही थी ।उसी वक्त एक युवक सड़क किनारे दुकान के पास टैक्टर खड़ा करके घर खाना लेने गया था । इस दौरान उधर से होकर द्रुतगति से गुजर रहे अवैध खनन से भरे एक डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर चुन्नी की दुकान में घुस गया। इस दौरान दुकान के अंदर खाना बना रही महिला तथा उसका परिवार बाल बाल बच गए। ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला वह बड़ी तादाद में मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भीषण जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उच्चाधिकारियों के लाख प्रयासों के बाद यहां स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी खनन माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध वसूली करते हुए लोगों की जिंदगियों से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं।
धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन
सुल्तानपुर पट्टी। ग्रामीण पलविंद्र सिंह , गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि अवैध खनन प्रशासन के इशारे पर चल रहा है ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप भी लगाया और कहा कि अवैध खनन से ओवरलोड वाहन सड़कों पर मौत के मानिंद फर्राटा भरते हैं। मजे की बात तो यह है कि यह सारा कुछ गोरख धंधा मित्र पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है। ओवर लोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई हुई । ग्रामीण प्रभुजोत सिंह ने बताया की सड़क पर सरपट दौड़ रहे अबैध खनन से भरे ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर पूर्व में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा भी अब तक अवैध खनन से लोड वाहनों की चपेट में आकर दर्जनों जिंदगी या मौत के मुंह में चली गई लेकिन प्रशासन और लोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *