October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्री सनातन धर्म सभा के महेश बब्बर अध्यक्ष,ओम प्रकाश अरोरा महामंत्री बने

रूद्रपुर। श्री सनातन धर्म सभा रूद्रपुर की बैठक में सर्व सम्मति से महेश बब्बर को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सरपरस्त तिलक राज बेहड़ और हरी चंद मिड्डा बनाये गये है। श्री सनातन धर्म सभा की आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुयी। जिसमें सवसम्मति से महेश बब्बर के महामंत्री पद पर सराहनीय कार्यकाल को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष बनानाया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर विजय जग्गा, महामंत्री ओम प्रकाश अरोरा एवं कोषाध्यक्ष आनंद कुमार को बनाया गया है। नये पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी गयी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गयी। इस दौरान महेश बब्बर ने कहा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़चढ़कर भागीदारी का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यों को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम किया जायेगा। इस अवसर पर नंद लाल भुड्डी,रोहताश बत्रा, प्रभु दयाल चिलाना, तिलकराज घई, हिमांशु गावा, सुरेश राजदेव, नरेश शर्मा, राकेश सुखीजा, विजय विरमानी, चिराग कालड़ा, अश्वनी बजाज, श्रीमती शशि अरोरा, श्रीमती राज जागरा, रीमती कृष्णा ठक्कर, गौरव बेहड़,बलवंत अरोरा, राकेश राजदेव आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *