October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गिरीताल जैसे पॉश इलाके में सुबह सवेरे घर के गेट पर खड़ी वृद्धा से हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को दबोचकर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद बरामद कर लिया। कार्यवाही के दौरान दोनों के कब्जे से पुलिस को दो अलग नाजायज चाकू भी मिले हैं। जरूरी जानकारी जुटाने के बाद गिरफ्तार लुटेरों को पुलिस द्वारा जेल रवाना कर दिया गया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों लुटेरे शातिर किस्म के हैं। तथा संगीन मामलों में पूर्व में जेल की हवा खा चुके हैं। ज्ञातव्य है कि प्रेम रानी भवन मोहल्ला गिरीताल निवासी मनीष श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव नहीं पुलिस को सूचना दी थी बीते 18 जून की सुबह लगभग 5ः30 बजे जब उनकी मां पूजा के लिए घर के मेन गेट पर खड़ी थी इसी दौरान अज्ञात बदमाश द्वारा उन्हें धक्का देकर गले में पहने सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर उसने तत्काल अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर लुटेरों का सुराग लगाना शुरू कर दिया। चेन लूट कांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने लगभग 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वार्ड नंबर 2 दुर्गा कॉलोनी निवासी बलदेव सिंह पुत्र हीरा सिंह तथा सैनिक कॉलोनी नीझड़ा फार्म निवासी सुरजीत कुमार मिस्त्री पुत्र अनिल कुमार को धर दबोचा। तलाशी में दोनों के कब्जे से पुलिस को लूटी गई सोने की चौन के अलावा दो अलग धारदार चाकू बरामद हुई। पुलिस की कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार लुटेरों ने बताया कि वह लंबे समय से स्मैक के नशे की गिरफ्त में है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये वह जेबखर्चे के लिये छिनैती एवम चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी दोनों अभियुत्तफ चोरी में थाना आईटीआई से जेल जा चुके हैं। लूट कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी के अलावा एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, धीरेंद्र परिहार, कांस्टेबल प्रेम कंनवाल, महेंद्र डंगवाल, गिरीश मठपाल, मुकेश कुमार व सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *