October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

देहरादून। क्लीन सिटी ग्रीन सिटी अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को दून डिफेंस ड्रीमर्स व नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी थीम पर आधारित स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों के साथ सड़क पर स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी व देहरादून को स्वच्छ करने का कार्य समाज सेवा, प्रकृति, पर्यावरण व श्रमदान का कार्य है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रकृति द्वारा दिए गए संसाधन एवं सुंदरता आने वाले भविष्य के लिए भी बचे। इसके लिए आज हमें स्वच्छता का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा देहरादून देश के प्रमुख शहरों में से एक है, इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता से ही पर्यटकों में शहर के प्रति अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने देहरादून शहर को पूरी तरह क्लीन एवं ग्रीन रखने की बात कहते हुए स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया। कहा कि प्रत्येक व्यत्तिफ के योगदान से ही स्वच्छता संभव हो सकती है। उन्होंने युवाओं से विशेष तौर पर स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वप्रथम स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं झाड़ू पकड़कर देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक आंदोलन के रूप में पूरे भारत में उभरा, जिसके अंतर्गत तमाम योजनाओं का संचालन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में 10 लाख नौकरी दिए जाने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमें उत्तराखंड राज्य को आने वाले समय में स्वच्छता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *