Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद सोनित कुमार सैनी को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। गुवाहाटी में शहीद हुए जवान को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। बता दें गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ग्राम धनौरी, रुड़की निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी शहीद हो गये थे। उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर शोक श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शहीद के घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। सीएम धामी ने कहा कि सरकार लगातार शहीदों के परिवारों और सैनिकों के परिवारों के लिए काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा एवं सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *