Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेलाकुई में देर रात कंटेनर और डंपर की हुई जबरदस्त भिड़ंत,दो छात्रों की मौत,एक गंभीर

देहरादून। सेलाकुई में देर रात कंटेनर और डंपर के बीच भीषण टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। टक्कर के बाद दोनों पेड़ से टकरा गए, जिससे पेड़ भी गिर गया। जानकारी के मुताबिक सेलाकुई बाजार में बर्थवाल स्वीट शाॅप के पास रात लगभग डेढ़ बजे खनन से भरा डंपर सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर जाकर पेड़ से टकरा गया। इस दौरान पास में ही खड़े स्कूल के तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में मनीष निवासी लखनऊ, सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर से टक्कर लगने से घायल हो गया था। जिससे उसकी इलाज के दौरान दून अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर की पैदल चलते हुए मौके पर ही कंटेनर के नीचे आकर मौत हो गई। प्रियांश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *