Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी के हेलीकॉप्टर में आई खराबी,दूसरे हेलीकॉप्टर से पहुंचेअल्मोड़ा

जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा की जन आशीर्वाद रैली में अपने हेलीकॉप्टर से जा रहे थे। इस दौरान आधे रास्ते में ही हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई, जिस कारण उनके हेलीकॉप्टर को वापस देहरादून लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि उसके बाद मुख्यमंत्री धामी दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। डीआईजी कुमाऊं निलेश भरणे के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। देहरादून से उनके विमान ने उड़ान भरी। कुछ ही दूरी जाने के बाद पता कि उनके हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई है, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस लैंड करना पड़ा। सीएम धामी को दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा रवाना हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहली बार अल्‍मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनआशीर्वाद रैली के जरिये सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां नया उत्साह भरा वहीं मिशन-2022 पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकजुट होने का संदेश भी दिया। सोमवार को सीएम धामी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सिमकनी खेल मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां से नई ऊर्जा से लबरेज काफिला माल रोड पर पहुंचा। उनके साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का भी जोरदार स्वागत किया गया। यहां से जनआर्शीवाद रैली का काफिला शिखर तिराहे की तरफ बढ़ा। जगह जगह भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर सीएम धामी का अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री की रैली मुख्य बाजार स्थित रैमजे इंटर कॉलेज जनसभा में पहुंचे ।इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, जिला प्रभारी मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह पिलखवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक सल्ट महेश सिंह जीना, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी विमला रावत, महामंत्री किरण पंत, जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, गीता जोशी, रैली संयोजक धन सिंह रावत, जिला महामंत्री महेश नयाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बौरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *