October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घंटों अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला

रुद्रपुर। पिछले कई दिनों से नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही घंटों अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा एवं महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में भारी संख्या में व्यापारियों ने बाटा चैक पर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच विभाग के पुतले को आग के हवाले किया। अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री हरीश अरोरा ने विभागीय अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा यदि नगर क्षेत्र में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती को तत्काल बंद नहीं किया गया तो व्यापारी समुदाय विभाग के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करेगा जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती के कारण व्यापारियों का कारोबार चैपट होता जा रहा है जिस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण व्यापारियों का कारोबार वैसे ही काफी कम हो गया है और अब विद्युत विभाग द्वारा की जा रही घंटों अघोषित विद्युत कटौती से कारोबार बंदी के कगार तक पहुंच रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में संदीप चीमा,पवन गाबा,आकाश भुसारी,प्रांजल गाबा,इंदरजीत सिंह,विक्की गांधी राजू भुसारी,अमित बांगा, गुरप्रीत सिंह,दीपक मित्तल,शिवेन सेठी,जय प्रकाश गौतम पप्पू गाबा,राजू बत्रा सहित व्यापारी मौजूद थे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *