October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोरी से बंधक बना कर दुष्कर्म किया,आरोपी को भेजा जेल

रुद्रपुर।थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष केजी मठपाल के मुताबिक पीड़िता की मां की ओर से सौंपी गयी तहरीर में बताया कि वह अपने बेटे और 13 वर्षीय बेटी संग ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहती है। शनिवार की देर रात बच्ची के पेट मे दर्द होने लगा। इस दौरान उसके द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया। पुलिस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां पर शिशु की मौत हो गयी। परिजनों द्वारा जब पुत्री से पूछा गया तो उसके द्वारा आप बीती बताई गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दीवान मण्डल द्वारा घर में घुस कर उससे जबरदस्ती की। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैक मेल कर बंधक बना कर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पाॅस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दिनेशपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। विवेचना महिला एसआई राखी धौनी कर रही। गिरफ्तार करने वाली टीम में विपेन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *