October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसान संगठनों से वार्ता में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे हरीश रावत

देहरादून। मोदी सरकार द्वारा देश में लागू किये गये नये कृषि कानूनों को लेकर मुऽर किसान संगठनों से होने वाली राजनीतिक दलों की वार्ता में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के महासचिव हरीश रावत करेंगे। इस सिलसिले में रावत रविवार देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शनिवार को कांग्रेस महासचिवों की वर्चुअल बैठक मे कांग्रेस नेताओं ने किसानों के समर्थन में जनआंदोलन शुरू करने की रणनी ति बनायी है। हांलाकि केद्र सरकार ने किसान संगठनों को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देते हुए आंदोलनरत किसानों की 15 जनवरी को दिल्ली में केंद्र सरकार से वार्ता होनी है। इससे पहले कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दल किसान संगठनों से वार्ता करेंगे, ताकि केंद्र से होने वाली वार्ता के बिंदुओं के साथ ही आगामी रणनीति तय की जा सके। इस क्रम में कांग्रेस ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को भी अधिकृत किया है। असल में पूर्व मुख्यमंत्री रावत कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भी हैं। किसान आंदोलन में पंजाब के किसानों की भागीदारी अधिक है। माना जा रहा है कि  किसान संगठनों से होने वाली वार्ता में पार्टी की ओर से शामिल होने का जिम्मा रावत को दिया गया है। उधर, कांग्रेेस के महासचिव रावत ने बताया कि वह किसानों से वार्ता के सिलसिले में रविवार सुबह दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *