October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध वसूली में आठ कांस्टेबल समेत 10 सस्पेंड

DJLEÀFEÀF´Fe, Q»Fe´F dÀFWX I¼YÔ½FS

रुद्रपुर। एसएसपी डीएस कुंवर ने अवैध वसूली के आरोप में आईटीआई थाने में तैनात आठ कांस्टेबल समेत 10 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अचानक बड़ी कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में चर्चा का विषय बना रहा। शुक्रवार को एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि आईटीआई थाने में तैनात कुंदन सिंह, गौरव यादव, सुरेंद्र, दीवान सेलाल, देवेन्द्र बिष्ट, प्रकाश सिंह, देवेंद्र भंडारी, शेखर बुदयाल पर ट्रकों से अवैध वसूली और कार्य में अनुशासनहीनता का आरोप था। इसकी जांच काशीपुर सीओ से कराई गई। जांच में आरोप की पुष्टि के बाद सभी को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं ट्रांजिट कैम्प थाना की आवास विवास चौकी में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार व हरीश चंद्र को सस्पेंड कर दिया है। दोनों कांस्टेबलों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने व हिरासत से फायरिंग के आरोपी के भागने पर सस्पेंड कर दिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *