October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार

हल्द्वानी। चोरी की स्कूटी बेचने जा रहे चोर को वाहन चेकिंग के दौरान मुखानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अफजाल खान, निवासी-गौजाजाली हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी आकर तहरीर दी थी कि वह विवेकानंद अस्पताल मुखानी में रेडियोग्राफर डिपार्टमेंट में कार्यरत है तथा प्रतिदिन की भांति अपनी स्कूटी विवेकानंद अस्पताल की पार्किंग में खड़ी करके अपने कार्य में लग गया। कार्य समाप्ति के बाद जब घर जाने हेतु पार्किंग में खड़ी स्कूटी के पास आया तो वह नहीं मिली। जिस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफ.आई.आर. दर्ज कर थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार के नेतृत्व में तत्काल वाहन की खोजबीन हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। परिणाम स्वरूप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी को रोका गया तो वाहन चालक के द्वारा वाहन के दस्तावेज नही दिखा पाया। चेकिंग वाहन की संदिग्धता के आधार चेकिंग वाहन के चेचिस नंबर का मिलान विगत दिनांक चोरी हुए वाहन से किया गया तो उत्तफ वाहन विवेकानंद पार्किंग से चोरी होना पाया गया। अभियुक्त ने बताया कि वह चोरी के वाहन को कठघरिया होते हुए बाजपुर बेचने के लिए जा रहा था तथा पुलिस चेकिंग से बचने के लिए वाहन की नंबर प्लेट तोड़कर स्कूटी की डिग्गी में छुपा कर रखी गई थी। अभियुत्तफ धर्मपाल मौर्य, पुत्र दीपचंद मौर्य, निवासी विवेकानंद अस्पताल के सामने थाना मुखानी को मौके से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *