October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्यपाल ने नवनियुत्तफ मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चैहान को दिलाई शपथ

देहरादून। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार प्रातः 11.40 बजे राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड के नवनियुत्तफ मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस आर.एस. चैहान को की शपथ दिलायी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस चैहान की स्थानांतरण की अधिसूचना पढ़ी। कार्यक्रम लगभग 5 मिनट चला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अरविन्द पाण्डेय, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरवंश कपूर, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव राज्यपाल बृजेश संत, हाईकोर्ट नैनीताल के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी, विधि परामर्शी राज्यपाल श्रीमती कहकशाँ खान, अपर सचिव राज्यपाल जितेन्द्र कुमार सोनकर सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *