October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हेलीकॉप्टर से देहरादून लौटे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना से जंग जीतकर दिल्ली एम्स से देहरादून लौटे। बुधवार दोपहर हेलीकॉप्टर से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी देहरादून पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कई विधायकों समेत देहरादून मेयर, पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम पर फूलों की बारिश की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदा बाद के नारे लगाए। सीएम पर फूलों की बारिश की गई। इस दौरान सीएम के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद रही जिनका इलाज एम्स में चल रहा था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत औऱ उनकी पत्नी-बेटी का स्वास्थ्य अब पूरी तरह ठीक है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *