February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने दो होटल कर्मियों को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया,अपहरणकर्ता फरार

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)।  क्षेत्र में बखौफ दबंगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम तंदूरी नाइट में काम छोड़कर आवास विकास स्थित रॉयल कैफे में काम करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। आरोप है कि कार सवार तंदूरी नाइट के स्वामी ने दोनों का कार से अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपितों के माडल कालोनी स्थित आवास से उन्हें बरामद कर लिया। इस दौरान अपहरणकर्ता फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ग्राम रतौड़ा, पोस्ट लोबॉज, बागेश्वर निवासी अंकू पंत पुत्र नवीन पंत और मनोज कुमार जोशी भूरारानी स्थित तंदूरी नाइट होटल में काम करते थे। दो माह काम करने के बाद उन्होंने आवास विकास स्थित रॉयल कैफे में काम करना शुरू कर दिया था। इससे नाराज तंदूरी नाइट के स्वामी लवि बांगा और माधव अनेजा ने रविवार शाम को उन्हेें आवास विकास में पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने अंकू और मनोज से मारपीट कर अगवा कर लिया। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी धीरज वर्मा ने जानकारी ली, साथ ही अगवा अंकू और मनोज की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने अगवा अंकू और मनोज को आरोपितों के माडल कालोनी स्थित कार्यालय से बरामद कर लिया। दोनों आरोपित कार से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपित लवि बांगा और माधव अनेजा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *