February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा (दर्पण संवाददाता)।पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्रतार कर लिया। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि सूचना पर हिस्ट्रीशीटर कादरी कालोनी अमायू खटीमा निवासी विशालुद्दीन अपने घर के पास खाली प्लाट प र नशे का कारोबार कर रहा है जिससे आम जननमानस नशे के आतंक से त्रस्त है। जिस पर पुलिस टीम ने विशालुद्दीन को दबिश देकर दबोच लिया उसके पास से 1किलो 185 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी। उसके खिलाफ मुकदमा दजर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर विशालुद्दीन पुत्र मुन्ने पर खटीमा थाने में एनडीपीएस सहित अन्य आपराधों के दस मुकदम दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर भी लगाई जा चुकी है। उसे गिरफ्रतार करने वालों में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई बीसी जोशी, उपनिरीक्षक ललित सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक बबिता, कांस्टेबल, अनिल भारती, नवीन कन्याल, नासिर हुसैन, तपेन्द्र जोशी, महेन्द्र डंगववाल आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *