October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..ब्रिटेन से दून लौटे पांच लोग में कोरोना संक्रमित,होम आइसोलेशन में रखा गया

देहरादून । ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन की खबर से एक बार फिर से दुनिया में दहशत फैल गई है। वहीं दून में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। दून प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं बड़ी खबर देहरादून से ही है। पिछले एक महीने में देहरादून में 138 लोग ब्रिटेन से लौटे हैं, जिनकी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार से जांच करानी शुरू की है।वहीं बता दें कि रविवार को आई रिपोर्ट में ग्रेट ब्रिटेन से लौटे पांच लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, संपर्क में आया एक व्यक्ति की भी संक्रमित मिला है। संक्रमितों में 23 से 26 वर्ष के तीन युवक, 45 वर्षीय एक व्यक्ति और 17 वर्षीय एक किशोरी शामिल है। इसके अलावा संपर्क में आए व्यक्ति की उम्र 44 साल है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गई है। देहरादून में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी की सेहत की मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं उनके संपर्क में आए व्यक्तियों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय से मिली लिस्ट के आधार पर 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक ब्रिटेन से लौटे सभी लोग से संपर्क कर उनका सैंपल लिया जा रहा है। संक्रमित पाए गए लोग में तीन एनआरआइ हैं। वह आयरलैंड से हैं, जबकि अन्य तीन दून के ही रहने वाले हैं

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *