February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अस्पताल परिसर में गश खाकर गिर पड़ा युवक,मौत

काशीपुर। तबीयत बिगड़ने पर आज सुबह परिजनों के साथ उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय आया एक व्यक्ति अचानक अस्पताल परिसर में गश खाकर गिर पड़ा। हालत नाजुक देख उसे तत्काल इमरजेंसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी को जैसे ही मौत की खबर मिली दहाड़े मार कर रोने लगी। जानकारी के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हिम्मतपुर निवासी पुष्पेंद्र यादव ;40 वर्षद्ध पुत्र तीरथ यादव कि पिछले कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने बताया कि रात से उसके पेट में असहनीय दर्द था। हालत बिगड़ने पर आज सुबह पत्नी व भाई द्वारा उसे इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में इमरजेंसी के बाहर अचानक युवक गश खाकर गिर पड़ा। इस दौरान उसे अस्पताल कर्मियों की मदद से इमरजेंसी में ले जाया गया जहां डड्ढूटी में मौजूद डाॅक्टर जसवीर सिंह ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी व परिजनों को जैसे ही सुबह- सुबह मनहूस खबर मिली वह दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक परिजनों के करुण क्रंदन से कुछ देर के लिए अस्पताल का माहौल बेहद गमगीन हो गया। मृतक के पांच पुत्रियां हैं।अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *