October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा सांसद अजय भट्ट कोरोना संक्रमित,दिल्ली एम्स में भर्ती

देहरादून/रूद्रपुर। उत्तराखंड के भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट कोरोना संक्रमित हो गये है। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भट्ट तीन दिन से अपने दिल्ली स्थित आवास में ही आइसोलेट थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार को कमजोरी महसूस होने पर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दोपहर एम्स में भर्ती कराया गया। बताया गया कि सांसद भट्ट पूरी तरह स्वस्थ हैं, वह सिर्फ कमजोरी महसूस कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर श्री भट्ट के शुभचिंतकों व भाजपा समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *