February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों को मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा : अनिल बलूनी

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने लगभग 200 समस्याओं को सूचीबद्ध करके केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से मिले और उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं को इसलिए भी सुलझाया जाना आवश्यक है कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला राज्य है, जहां दूरसंचार की महत्ता बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चों को जो ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, वर्क फ्रॉम होम, विभागीय कार्य आदि जो केवल कनेक्टिविटी पर निर्भर है उनमें निरंतर बाधा बनी रहती है। बरसात के मौसम में ये समस्याएं और बढ़ जाती है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद जी ने कहा कि वह सभी संबंधित अधिकारियों को इन सभी समस्याओं को प्रेषित कर एक निश्चित समय में समाधान करने का निर्देश देंगे। जहां नए टावरों की स्थापना होनी है उनके प्रस्ताव भी मोबाइल कंपनियां तैयार करेंगी। बीएसएनएल और निजी ऑपरेटर कंपनियां तत्काल प्रभाव से इन समस्याओं का निराकरण करेंगी।कुछ दिन पूर्व सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से मोबाइल नेटवर्क और टावर की समस्याओं से जुड़े सुझाव मांगे थे। जिसमें पूरे प्रदेश भर से उन्हें सुझाव मिले। चीन और नेपाल बॉर्डर के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तराई और नगरों से नागरिकों ने मोबाइल की कनेक्टिविटी समस्या से उन्हें अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *