October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस आरएस चौहान

नैनीताल। तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सु्प्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़ा फैसला लेते हुए तेलंगाना के चीफ जस्टिस का ट्रांसफर कर दिया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट में जस्टिस रवि मालिमथ कार्यवाहक चीफ जस्टिस हैं। आपको बता दें कि 25 मई 1962 को जन्मे जस्टिस मलिमथ स्वर्गीय वीएस मलिमथ के बेटे हैं. जो कि केरल और कर्नाटक में उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश थे। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन 28 जुलाई को सेवानिवृत्त के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति रवि मलिमथ को सीजे का कार्यभार सौंपा गया। न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने पहली बार 28 जनवरी 1987 को बेंगलुरु में एक वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय, बेंगलुरु में संवैधानिक, सिविल,आपराधिक, श्रम सेवा में अभ्यास किया. 18 फरवरी 2008 को उन्हें कर्नाटक के उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 फरवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन से पहले 9 न्यायमूर्ति चीफ जस्टिस रह चुके हैं। इनमें न्यायमूर्ति अशोक ए देशाई सबसे पहले सीजे रहे। इसके अलावा न्यायमूर्ति एसएच कपाड़िया, न्यायमूर्ति वीएस सिवपुरकर, न्यायमूर्ति सिरीयक जोजफ, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता, न्यायमूर्ति वीके गुप्ता, व न्यायमूर्ति वारिन घोष व न्यायमूर्ति केएम जोजफ शामिल हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *