October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक महीने बाद शहीद राकेश डोभाल के घर गूंजी किलकारी,बहादुर बेटी को मिला भाई

ऋषिकेश। बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल के घर मंगलवार को शहीद राकेश डोभाल की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। नाते रिश्तेदारों ने खुशी जाहिर की और शहीद की पत्नी को बधाइयां दी लेकिन बच्चे की किलकारी सुनने के लिए आज उसके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। नन्हा मेहमान इस दुनिया में आया भी नहीं था कि उसके पिता देश के लिए शहीद हो गए। गौर हो की करीब एक महीने पहले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। 16 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर उनके घर ऋषिकेश पहुंचा था। 16 नवंबर को राकेश डोभाल का अंतिम संस्कार किया गया था। घर में कोहराम मचा हुआ था लेकिन ठीक एक महीने बाद उनके घर में खुशियां आई लेकिन दुख इस बात का है कि इस खुशी में शमिल होने के लिए राकेश इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन परिवार को गर्व है बेटे की शहादत पर। आपको बता दें कि शहीद राकेश डोभाल का परिवार ऋषिकेश के गंगा नगर में रहता है। मूल रुप से राकेश डोभाल पौड़ी के इडवालस्यूं पट्टी के कंडारी गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ने बीते दिन ऋषिकेश के एक निजी अस्पताल में बेेटे को जन्म दिया। उनको बधाइयां मिल रही हैष अस्पताल में लोगों के आने वालों का तांता लगा है। भाई को देख शहीद की 8 साल की बेटी भी काफी खुश है।अब शहीद का बेटा भी बड़ा होकर फौजी बनेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *