October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काठगोदाम में दर्दनाक हादसा,रेल की चपेट में आने से अल्मोड़ा के ग्रामीण की मौत

हल्द्वानी। नई दिल्ली से चलकर काठगोदाम आ रही स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए तैयारी कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम को आ रही जीरो 20 40 स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही रेलवे किलोमीटर संख्या 86/7 पर पहुंची तभी अचानक एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना का आभास होते ही शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रेन को कंट्रोल करते हुए उसे रोका तथा घटना की सूचना उसने रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम पोस्ट को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल एवं काठगोदाम पुलिस ने शव की जांच की तो उक्त व्यक्ति की पहचान मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस मनोहर चंद सती पुत्र मोतीराम सती ग्रााम शिवाली पोस्ट चौपटिया तहसील रानीखेत जनपद अल्मोड़ा उम्र् 55 वर्ष तथा हाल पता आर्मी कैंट हल्द्वानी के रूप में हुई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *