February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक महेश नेगी मामले की जांच को दिल्ली पहुंची टीम

देहरादून। यौन शोषण के आरोप में घिरे द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पुलिस को उनके खिलाफ कई सबूत मिले हैं। मसूरी होटल में इंट्री मिली है वहीं विधायक होस्टल में भी। अब विधायक के खिलाफ जांच की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है। विधायक महेश नेगी द्वारा महिला का यौन शोषण किये जाने के मामले की जांच करने के लिए टीम दिल्ली तक जा पहुंची है । वहां विधायक के खिलाफ सबूत मिले हैं। यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के वकील एसपी सिंह ने इसकी जानकारी दी है। अधिवक्ता एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस टीम आज पीडिता को लेकर होटल सम्राट पंहुची थी। जहां विधायक के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। इसके बाद विधायक महेश नेगी की मुश्किलें और बढ़ गई है।महिला के वकील ने बताया कि पीडिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। विधायक के खिलाफ पहले मसूरी के होटल फिर रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हाॅस्टल फिर सिनर्जी अस्पताल के बाद अब टीम दिल्ली के होटल सम्राट आज पंहुची थी। वकील ने जानकारी दी है कि दिल्ली के सम्राट होटल के रजिस्टर में पीडिता की इंट्री के साथ विधायक और एक अन्य की इंट्री मिली है। जानकारी मिली है कि विधायक और आरोप लगाने वाली महिला का कमरा एक ही था। महिला के वकील ने जानकारी दी कि सभी की इंट्री,आईटी कार्ड और बिल जांच टीम ने सबूत के तौर पर कब्जे में कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *