February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ग्राम भमरौला निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसका पुत्र मोहित जिसका रंग सांवला और दाढ़ी बढ़ी हुयी है। वह काली व हरे रंग की चेकदार शर्ट, नीचे नीले रंग की जीन्स की पैंट पहने हुए है साथ ही कपड़े का क्रीम रंग का जूता और कपड़े वाला हरे रंग का मास्क पहने हुए है। 6 अक्टूबर को मोहित घर से बिना बताए कही चला गया है उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी कई जगह तलाश की गयी लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। परिजनों ने थक हारकर पुलिस को मामले की तहरीर देकर सुराग लगाने की गुहार लगायी है। परिजनों ने बताया कि मोहित की दिमागी हालत ठीक नहीं है उसका उपचार भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *