February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंजाब में राहुल गांधी ने ‘ट्रैक्टर’ यात्रा निकाली,मोदी सरकार पर बरसे

अमृतसर(उद ब्यूरो)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज पंजाब पहुंचे पर कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं किसानों के समर्थन में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार केखिलाफ एक बार फिर हमला बोला है, पंजाब के मोगा में खेती बचाओ यात्र को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि अगर सरकार को ये बिल पास करना ही था तो सबसे पहले लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा करनी चाहिए थी। राहुल गांधी ने कहा कि वे किसानों को गारंटी देना चाहते हैं कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई उस दिन इन तीनों काले कानून को खत्म कर देगी और इन कानूनों को कूड़ेदान में फेंक देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे पंजाब के किसानों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस देश भर के किसानों के साथ खड़ी है और कांग्रेस एक इंच भी अपने वादे से पीछे नहीं हटने वाली है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार एमएसपी को ऽत्म करना चाहती है और चाहती है कि खेती का पूरा बाजार अंबानी और अंडानी के हवाले कर दिया जाए, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। राहुल ने कहा कि यदि किसान इन नए कानूनों से खश हैं तो देश भर में किसान प्रदर्शन प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? पंजाब में किसान प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि कोरोना काल में इन तीन कानूनों को लागू करने की क्या जल्दबाजी थी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे ये मानते हैं कि किसानों की उपज ऽरीदने के लिए बने मौजूदा सिस्टम में खमी है, लेकिन इस सिस्टम को सुधारने की जरूरत है, इसे नष्ट करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर ये सिस्टम नष्ट हो गया तो किसानों के पास कुछ नहीं बचेगा और किसान को सीधा अंबानी और अडानी से बात करनी पड़ेगी और इस बातचीत में किसान मारा जाएगा। राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को अंबानी और अडानी चलाते हैं, जीवन देते हैं। इसके लिए मीडिया का इस्तेमाल किया जाता है। राहुल ने कहा कि मोदी जी इनके लिए जमीन साफ करते हैं और ये मोदी जी को समर्थन देते हैं। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाऽड़ ने ट्रैक्टर यात्र भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *