February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी/नैनीताल। 6.7 ग्राम स्मैक के साथ नैनीताल के दो अभियुक्तों को तल्लीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष तल्लीताल विजय मेहता एवं प्रभारी चैकी ज्योलीकोट उपनिरीक्षक जोगा सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान ज्योलीकोट चैकी के सामने हल्द्वानी की तरफ से आती हुई मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 टीए-8156 में सवार दो व्यक्तियों निवासीगण अपर माल रोड तल्लीताल नैनीताल के संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गयी तो अभियुक्तों के कब्जे से क्रमशः 3 ग्राम व 3.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। दोनों अभियुक्त गणों को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त गणों के विरु( थाना तल्लीताल में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्मैक हल्द्वानी से खरीद कर लाना बताया। वे स्मैक को नैनीताल में पुड़िया बनाकर अन्य स्मैकियों को बेचते थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जोगा सिंह प्रभारी चैकी ज्योलीकोट, कांस्टेबल अमरेंद्र, उमेश सती, गोविंद उप्रेती सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *