October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक परिजनों ने जसपुर अîóे के समीप स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। बता दें कि ग्राम धीमरखेड़ा, कैथोला का मझरा, थाना टांडा जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी राजपाल 27 वर्ष पुत्र बाबूराम मजदूरी करता था। बताया गया कि बीते 17 सितंबर को जब वह मजदूरी कर बाइक से वापस घर लौट रहा था इसी दौरान बाजपुर रोड पर मल्टीवाॅल के समीप कार संख्या अज्ञात के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक में टक्कर मारकर चालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल जसपुर अîóे के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गत रविवार को उसकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते हुए रास्ते में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शनिवार तक उनका मरीज पूरी तरह ठीक था। उन्होंने यह भी कहा कि वह चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे। मृतक पांच भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। अचानक घटित घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक की लहर है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *