October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बैलगाड़ी से भिड़ी बाइक,एक की मौत दूसरा घायल

काशीपुर। बैलगाड़ी से मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में आज तड़के बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे सवार उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ। काशीपुर के एक अस्पताल में घायल की हालत लगातार नाजुक बताई जा रही है। इधर मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर मृतक परिजनों द्वारा पुलिस को देने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम गोबरा बाजपुर निवासी अमरीक सिंह ;35 वर्षद्ध पुत्र किशन सिंह मजदूरी किया करता है। बताया गया कि आज तड़के लगभग 4 बजे वह ग्राम इटौव्वा बाजपुर निवासी रिश्ते के भतीजे विक्की ;20 वर्षद्ध पुत्र प्रीतम सिंह को साथ लेकर बाइक से दवाई लेने बन्नाखेड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मार्ग में विपरीत दिशा से चली आ रही बैलगाड़ी से मोटरसाइकिल की करारी भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में आकर बाइक चालक अमरीक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे सवार उसका भतीजा विक्की गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ। तड़के हृदय विदारक तरीके से घटित हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए घायल को उपचार के लिए तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक अमरीक सिंह के 2 पुत्र है। दुर्घटना में घायल विक्की की हालत एक निजी अस्पताल में लगातार नाजुक बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी चल रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *