February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुरुद्वारा प्रधान के पुत्र का शव मिलने से सनसनी,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

किच्छा। क्षेत्र के ग्राम नजीमाबाद गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार बग्गा सिंह के पुत्र का आज शांतिपुरी नंबर चार गोला नदी के पास शव मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सरदार बग्गा सिंह के 35 वर्षीय पुत्र दर्शन सिंह का शव आज गौला नदी के पास बरामद हुआ। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम चा है। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने पोस्टमार्टम हाउस रुद्रपुर पहुंच कर परिवारजनों को ढाढ़स बधंाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। परिजनों ने विधायक शुक्ला के समक्ष बेटे की हत्या की आशंका जताई एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। विधायक राजेश शुक्ला ने मौके से ही अपर पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर उक्त घटना की जांच कर दर्शन सिंह की मौत की घटना का खुलासा करने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये। अपर पुलिस अधीक्षक ने विधायक राजेश शुक्ला को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उक्त घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा। इस दौरान परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर ग्राम प्रधान अजय साहनी, पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *