Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

गदरपुर । पारिवारिक कलह के चलते 30 वर्षीय युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम भीकमपुरी थाना लोढा जिला अलीगढ़ निवासी 30 वर्षीय राजू पुत्र रामप्रसाद पिछले 8 वर्षों से ग्राम डोंगपुरी में रह रहा था। बीते सोमवार की शाम वह घर से ग्राम नंदपुर जाने की बात कह कर निकला था। देर रात्रि घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा जिसको लेकर राजू की अपनी पत्नी के साथ नोकझोंक हो गई। मध्य रात्रि करीब 12ः00 बजे राजू ने अपने गले में फांसी का फंदा लगा लिया और झूल गया जिसके परिणाम स्वरुप उसकी मौत हो गई। नींद खोलने पर राजू की पत्नी ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए उसके चीखने चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने राजू के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राजू के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह की परिणीति के मद्देनजर घटित घटना के रूप में देखने में आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *