Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीड प्लांट के स्वामी के साथ लखों की ठगी,मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर। सीड प्लांट से लाखों के मटर के बीज खरीदने के बाद ठगों ने सीड प्लांट स्वमाी को फर्जी चेक पकड़ाकर 15 लाख रूपये का चूना लगा दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलिक कालोनी निवासी सतनाम सिंह पुत्रत्र अमर सिंह की बगवाड़ा में साई बाबा सीड्स के नाम फर्म है। सतनाम सिंह के मुताबिक रमन कपूर और सुनील कुमार नाम के दो व्यक्तियों ने उसे विश्वास में लेकर सीड प्लांट से लाखों रूपये के मटर के बीज खरीदे। भुगतान के लिए उनके द्वारा चेक दिये गये। जिनमें से 15 लाख के चेक फर्जी निकले। फर्जी चेकों को बैंक ने वापस कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रमन कपूर और सुनील कुमार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *