February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कंटेनमेंट जोन हटाने के लिए सुमित हृदयेश ने दिया धरना

हल्द्वानी। राजपुरा की गली नं- तीन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने सांकेतिक धरना दिया। बता दें । बीते दिनों राजपुरा गली नं- तीन में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उक्त गली को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोेषित करते हुए वहां पर पाबंदियां लगा दी गयी थी। अब उक्त व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव भी आ चुकी है। लेकिन इसके बावजूद तीन चार दिनों से माइक्रो कंटेनमेंट जोन नहीं हटाया गया है। इसके विरोध में आज कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने मौके पर पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर न तो लोगों की कोरोना जांच हो रही है और न ही साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। जरूरी सामान लेने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रशासन आम जनता के हितों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने राजपुरा गली नं- तीन को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *