February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकताःराणा

नानकमत्ता। गुरु नानक एकेडमी के प्रांगण में महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर नगर के जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया। प्रधानाचार्य मनिंदर सिंह गुलाटी ने उनके इतिहास की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का आ“वान किया। विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देते कहा कि उनकी वीरता और बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। इस दौरान चेयरमैन प्रेम सिंह, मनिंदर गुलाटी, इंद्रपाल सिंह मान, जगदीश जोशी, दिलबाग सिंह, शेर सिंह, सोनू पतोला, आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *