Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में पालिका के 72 कर्मचारियों के संक्रमित होने से मचा हड़कम्प

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। मंगलवार का दिन कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर के चिंताजनक बना रहा। दोपहर तक नगरपालिका के 5 और उसके बाद एक एक मरीज की संक्रमित होने की जानकारी के बाद देर रात्रि आई रिपोर्ट में पालिका के 72कर्मचारियों के संक्रमित होने की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेंटमेंट जोन, बफर जोन बनाते हुए संक्रमितों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक एसपी त्रिपाठी ने लोगों से आवश्यकतानुसार घरों से निकलने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस ही इस बीमारी से बचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *