February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने सीपीयू के हमले में घायल युवक का जाना हाल

रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। सीपीयू द्वारा रम्पुरा निवासी दीपक कोली के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार की कांग्रेस जनों ने तीव्र निंदा की है । कांग्रेस जनों का कहना है कि सीपीयू की कार्यप्रणाली और उसका व्यवहार आमजन के साथ अच्छा नहीं है। सोमवार की रात हुई घटना इसका जीता जागता प्रमाण है। इधर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन श्रीमती मीना शर्मा सहित अनेक कांग्रेस जन रम्पुरा स्थित दीपक कोली के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर अन्य प्रमुख लोगों में कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, चुन्नी लाल कोली, बनारसी दास, नत्थू लाल कोली, गब्बर कोली, रवि कठेरिया, विजेंद्र कोली, ओम प्रकाश, भगवान स्वरूप सहित अनेक अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *