February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। जगतपुरा में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थतियों में घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका सात माह की गर्भवती थी। सूचना पर पुलिसस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्म हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगतपुरा निवासी शन्नी सागर फाइनेंस कंपनी में फाइनेंस कलेक्शन का काम करता है। आठ माह पहले उसने संजयनगर खेड़ा निवासी 19 वर्षीय करुणा के साथ प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि विवाह में करुणा के मायके वाले शामिल नहीं हुए थे। बताया गया है कि रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। सोमवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो करुणा फंदे से लटके हुए मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। यह देख पति समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आवास विकास चैकी प्रभारी धीरज वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका सात माह की गर्भवती बतायी जा रही है। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *