Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेहड़ ने पुलिस टीम और एसपीओ को किया सम्मानित

लालपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने अपने साथियों के साथ लालपुर चैकी के सभी कोरोना वारियर्स जिसमें पुलिस टीम व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का माल्यार्पण कर वअंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिए। इस दौरान श्री बेहड़ ने कहा कि कोरोना एक जंग है जिसे देश का प्रत्येक नागरिक लड़ रहा है। विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर काम कर रहे हैं। श्री बेहड़ के साथ मंडल अध्यक्ष गुड्डू तिवारी भी मौजूद थे। सम्मानित होने वालों में लालपुर चैकी प्रभारी एस आई राजेन्द्र कुमार का0 राज कुमार का0 दीपक जोशी, का0 नरेश सिंह, का0सुभाष कुमार, का0दिनेश त्यागी, का0 पूरण के साथ एस पी ओ मोहित बिष्ट,त्रिलोक जोशी,गणेश रावल,बहादुर मेहता,राजेश बिष्ट,प्रवीण सकलानी,आकांशा तिवारी, मोहित वर्मा,सुनील पांडेय,संजय परिहार,मनोज बिष्ट,हंसी बिष्ट,माया परिहार,गीता तिवारी हेमा सुयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *