Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण

विधायक ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। विधायक राजकुमार ठुकराल ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज, कोविड सेंटर व तीन सौ बैड के निर्माणाधीन चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। विधायक ठुकराल ने कहा कि रूद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मेडिकल कालेज बनने से क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कालेज रूद्रपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। श्री ठुकराल ने कहा कि मेडिकल कालेज का निर्माण लम्बे समय से लटका हुआ था जिसका निर्माण भाजपा सरकार ने शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज का निर्माण होने से रूद्रपुर में चिकित्सा सुविधाओं का भी विस्तार होगा। मेडिकल कालेज में फिलहाल कोविड केयर सेंटर की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जनभावनाओं के अनुरूप मानकों के अनुसार निर्माण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज दास, सहायक अभियंता विनोद कुमार, मेडिकल कालेज के परियोजना प्रबंधक आरएन पाण्डे, ठेकेदार आर के अग्रवाल, आनन्द शर्मा, विशाल मेहरा, अमित रस्तौगी आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *