Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सामिया लेक सिटी में लगाये 85 पौधे

रूद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम के तहत छठे दिन उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा रुद्रपुर इकाई ने सामिया लेक सिटी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के युवा प्रदेश संयोजक भारत भूषण चुघ एवं सामिया सोसायटी के अध्यक्ष कुंदन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अन्य लोगों के साथ सयुंत्तफ़ रूप से मिलकर 85 पौधे लगाए गए। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के युवा प्रदेश सयोंजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि महानगर में अभी लॉकडाउन के कारण अब यह कार्यक्रम सोमवार से निरन्तर जारी रहेगा। कार्यक्रम में जानकी कठायत, विधुत भट्टðाचार्य, रवि वर्मा, पी सी भट्टð, कैलाश पाण्डे, अखिलेश खरे, अवनीस सक्सेना, नरेश जॉगडा, ग्रीन क्लाइमेट के सदस्य वेदान्श लोहनी तथा शिवम मेहरा, प्रियांशु, विजय सागर, दीपक राणा, बलविंदर सिंह आदि लोग उपस्थ्ति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *