Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भोपाल(दर्पण संवाददाता)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारनटीन में चले जाएं। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा, मैं कोविड-19 की सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारनटीन करूंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, कोविड 19 का समय पर इलाज होता है तो व्यत्तिफ़ बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं। मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरी विकास एवं प्रशासन मंत्री, भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री, विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ। पीआर चौधरी करेंगे। मैं खुद भी इलाज के दौरान प्रदेश में ब्व्टप्क्-19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कमलनाथ ने एक ट्वी में लिखा, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें, मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। खासकर भोपाल में हालात चिंताजनक हैं। इसे देखते हुए राजधानी भोपाल में 24 जुलाई की रात से लॉकडाउन लगाया गया है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू होकर 4 अगस्त की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसमें जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *