Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 916 नए मामले

नई दिल्ली(दर्पण संवाददाता)। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है। देश में संक्रमितों की संख्या अब 13 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रलय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 13 लाख 36 हजार 861 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 49 हजार ठीक भी हुए हैं। चार लाख 56 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 हजार 916 नए मामले सामने आए और 757 लोगों की मौतें हुईं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,248,194), ब्राजील (2,348,200) में हैं।
देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्रतार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *