February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उधमसिंहनगर में कोरोना के 36 नये केस:सितारगंज में एक ही वार्ड के 32 लोग मिले पॉजिटिव

रूद्रपुर (दर्पण ब्यूरो)। उधम सिंह नगर में कोरोना संक्रमण की रफ्रतार लगातार तेज होती जा रही है। आज जिले में 36 नये केस मिलने से एक बार फिर हड़कम्प मच गया है। इनमें सर्वाधिक 32 मामले सितारगंज के हैं। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 900 के करीब पहुंच चुका है। कल देर रात जिला मुख्यालय रूद्रपुर के फुलसुंगा में युवक कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। जबकि लालपुर के महाराजपुर निवासी एक प्राईवेट चिकित्सक सहित तीन लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुयी है। इनमें से दो लोग दिल्ली में उपचार करा रहे हैं जबकि एक को रूद्रपुर में आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा आज जिले में 36 नये केस मिलने से एक बार फिर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। आज मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में 32 मामले सितारगंज के हैं। जबकि जसपुर से 3 और गदरपुर में 1 मरीज की पुष्टि हुयी है। 36 मरीजों के बाद ऊधमसिंह नगर में कोरोना का आंकड़ा 900 के करीब पहुंच गया है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद जनपद में लगातार कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर प्रशासन हड़कम्प मचा हुआ है। जिले आज कई नये कंटेनमेंट जोन बनाये जाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही कोरोना मरीजों के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने के साथ ही उनके करीबियों को कोरंटाइन करने की कार्रवाई शुरू हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *