February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को 2-50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही घटना के प्रयुत्तफ़ बाइक को सीज किया गया। पुलिस को चेकिंग के दौरान के दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने सिसई खेड़ा के समीप युवक को धर दबोचा।तलाशी लेने पर युवक के पास 2-50 ग्राम स्मैक बरामद की गई । पुलिस उसे थाने ले आई, पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमरजीत सिंह निवासी बिजली कॉलोनी थाना नानकमत्ता बताया। पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð, एसआई दीपक कौशिक, सुरेश कुमार, नवनीत कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *