February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरेला पर्व पर दून में बना रिकार्ड, एक घंटे में लगाये साढ़े तीन लाख पौधे

देहरादून(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। हरेला पर्व आज प्रदेश भर में पौधारोपण के साथ मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ आम जनता ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पौधा लगाया। इसके बाद सीएम ने रायपुर में स्मृति वन स्थल में हरेला पर्व का प्रख्यात लोक गायक दिवंगत जीत सिंह नगी की याद में पौधारोप कर शुभारंभ किया। दिवंगत जीत सिंह नेगी की याद में बरगद का पौधा रोपा गया। इसके अलावा कुमाऊंनी लोक गायक हीरा सिंह राणा, ढोल वादक ओंकार दास और राज्य की अन्य दिवंगत हस्त्यिों के नाम पर पौधारोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह त्यौहार संपन्नता, हरियाली, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। श्रावण मास में हरेला पूजने के उपरांत पौधे लगाए जाने की भी प्रदेश की परंपरा रही है। हरेला पर्व पर आज देहरादून जनपद में 1 घंटे में 2 लाख 75 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में 18 मिनट में 1 लाख पौधे लगाए गए। हरेला पर्व पर देहरादून जिले में नया कीर्तिमान बना। एक घंटे के भीतर 3 लाख 50 हजार पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनाया गया। जिला अधिकारी डॉ- आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई और इसमें भागीदारी निभाने के लिए लोगों को आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *