February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी, तीन दबोचे

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने कच्ची शराब के अîóे पर छापामारी कर बड़ी तादाद में जहरीली शराब बरामद करते हुए तीन कारोबारियों को दबोच कर उन्हें कोतवाली का रास्ता दिखा दिया। कार्यवाही के बारे में पता चला है कि गश्त के दौरान कांस्टेबल राजवीर व कांस्टेबल नरेंद्र ने ग्राम जंगा रोड कचनाल गाजी में एक स्थान पर छापामारी की। पुलिस देख कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुलदीप नामक एक शराब तस्कर को पुलिस ने तत्परता दिखाते दबोच लिया जबकि राजू व एक अन्य मौके से फरार हो गए जिन्हें पुलिस ने देर रात दबिश के दौरान गिरफ्रतार किया। इस कार्यवाही में पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्करों के कब्जे से लगभग 89 लीटर जहरीली कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ के बाद पकड़े गए शराब तस्करों का आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दिया गया। एसएसआई ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी अभी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *